फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fulfilling the promise made by the government to public

जनता से किया वादा पूरा कर रही सरकार

Sun, 15 Mar 2015 11:15 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fulfilling the promise made by the government to public
मंझनपुर। अखिलेश सरकार के तीन साल पूरा होने पर रविवार को मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय में सपाइयों ने जश्न मनाया। पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। दावा किया कि जनता से किए गए एक-एक वादे को सरकार ने पूरा किया है। जिलाध्यक्ष ने आमजन के लिए चलाई गई योजनाओं, किए गए कामों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में रविवार को सपा की बैठक हुई। सपाइयों का यह जमावड़ा प्रदेश में अखिलेश सरकार के तीन साल पूरा होने की खुशी में था। इसमें सपा कार्यकर्ता जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सूबे में पूर्ण बहुमत से सत्तासीन हुई समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान आमजन की भलाई का नारा दिया था। उस नारे को पूरा करने के लिए अखिलेश सरकार ने लोहिया आवास समाजवादी पेंशन, बेरोजगारों को भत्ता देने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार सभी की तरक्की को अपनी प्राथमिकता बनाया है। गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है। जिला महासचिव गुलाम हुसैन ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में चुनाव के दौरान किए गए जनता से सभी वादे पूरे कर लिए गए हैं। अब सरकार प्रदेश की जनता को खुशहाल बनाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, महबूब आलम उर्फ सज्जू, हाजी अवैश हसन, इजहार हुसैन, सुभाष सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह पटेल, ज्ञानचंद्र यादव, हरिमोहन यादव, सुरेश यादव, धारा सिंह यादव, डॉ. जैनुल, सुघर सिंह, शिव मोहन चौधरी, साबिर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed