{"_id":"65f76b3bb07fb331e4085b14","slug":"frustrated-with-the-harassment-by-her-in-laws-the-married-woman-committed-suicide-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109669-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी
Mon, 18 Mar 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
कनवार स्थित रेलवे कॉलोनी में विवाहिता की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सैनी कोतवाली के कनवार स्थित रेलवे कॉलोनी में अमित मिश्रा निवासी मलाधार जनपद मिर्जापुर अपनी पत्नी आस्था के साथ रहता था। वर्ष 2020 में उसकी शादी प्रयागराज जिले के मेजा कोतवाली इलाके के कोहड़ार घाट निवासी सुरेश मिश्रा की बेटी आस्था से हुई थी। अमित यहां ट्रैक मेनटेनर के पद पर कार्यरत है।
शनिवार को आस्था ने अंदर से कमरा बंद कर अंदर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में रविवार को मृतका के पिता सुरेश ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक शादी कुछ दिनों बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर आस्था को परेशान कर रहे थे। बेटी के शिकायत करने पर उसे समझाबुझा कर ससुराल में रहने के लिए कहा जाता था।
विज्ञापन
रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर ही आस्था ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दी है। तहरीर के आधार पुलिस ने आस्था के पति अमित मिश्रा, सास ऊषा देवी और,ससुर अश्वनी कुमार मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-