फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   From today, 12 ring rail special trains and two weekly special trains will stop

Kaushambi News: आज से 12 रिंग रेल स्पेशल ट्रेन व दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव

Thu, 01 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
From today, 12 ring rail special trains and two weekly special trains will stop
माघ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुंभ मेला की तर्ज पर रिंग रेल के संचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रयागराज को केंद्र में रखते हुए प्रतिदिन 12 और दो साप्ताहिक रिंग रेल का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन एक से 17 जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से चलाई जाने वालीं इन रिंग रेल से भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, कानपुर, गोविंदपुरी, झांसी, ग्वालियर, बांदा, चित्रकूट सहित कई प्रमुख स्टेशनों से सीधे प्रयागराज पहुंचना आसान होगा। सभी ट्रेनों में सामान्य श्रेणी, स्लीपर, तृतीय एसी, तृतीय एसी इकोनॉमी और द्वितीय एसी कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार, एक जनवरी से प्रतिदिन ट्रेन संख्या 64595 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलकर प्रयागराज होते हुए भरवारी, सिराथू, खागा व फतेहपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दो जनवरी से प्रतिदिन 64596 फतेहपुर से चलकर प्रयागराज होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी। इसके अतिरिक्त मेमो 63237 व 63238 का भी प्रतिदिन संचालन होगा। ग्वालियर फतेहपुर रेल मार्ग पर 11801 व 11802 माघ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कानपुर प्रयागराज के बीच 64593 व 64594 मेमो ट्रेनें यात्रियों को राहत मिलेगी।


साप्ताहिक रिंग रेल में आठ जनवरी से 12 फरवरी तक ग्वालियर-प्रयागराज 01806 और सात जनवरी से 11 फरवरी तक प्रयागराज-झांसी 01807 ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा झांसी, गोविंदपुरी और प्रयागराज को जोड़ने वालीं 01803, 01804, 04109 व 04110 रिंग रेल भी माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाएंगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रयागराज तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed