{"_id":"37bc802da72ffaa5ba171b884931c649","slug":"from-education-to-the-development-of-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही समाज का विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही समाज का विकास संभव
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
पइंसा/उदहिन। सूबे के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा है कि
विज्ञापन
शिक्षा से ही देश और समाज का विकास संभव है। वे बुधवार को बिट्ठल भाई
शिक्षा सदन उदहिन के 44वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे
थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। शिक्षकों का आह्वान
किया कि वे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने में
मदद करें।
सिराथू तहसील क्षेत्र के उदहिन खुर्द स्थित बिट्ठल भाई शिक्षा सदन इंटर कालेज का 44 वां वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रम पेश करके लोगों का मन मोह लिया। इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे कायक्रमों के माध्यम से ही बच्चों की प्रतिभाएं उभरकर लोगों के सामने आती हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाएं कभी किसी की मोहताज नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का सुगम रास्ता है।
इसी से समाज और देश की तरक्की संभव है। उन्होंने अध्यापकों का भी आह्वान किया कि वे छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उनका मुकाम दिलाने का प्रयास करें। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधायक वाचस्पति ने स्कूल के विकास के लिए हरसंभव मदद का भरोसा प्रबंधक को दिलाया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सिराथू दिलीप सिंह पटेल, विजय बहादुर, महेश प्रसाद, राज शेखर सिंह, इंद्र नारायण, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।