{"_id":"5d769d358ebc3e01354990a3","slug":"from-activities-of-bsp-district-president-post-holders-will-give-resignation-kaushambi-news-ald2544508195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष के कारनामे से आहत बसपाइयों ने दी इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष के कारनामे से आहत बसपाइयों ने दी इस्तीफे की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष के कारनामे से आहत बसपाइयों ने दी इस्तीफे की चेतावनी
पार्टी के 21 पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य प्रदेश इंचार्ज को भेजा पत्र
मंझनपुर (कौशाम्बी)। जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बसपा में बवंडर मच गया है। सोमवार को कौशाम्बी के 21 पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य प्रदेश इंचार्ज को पत्र भेजा। इसमें जिलाध्यक्ष को पद तथा पार्टी से निष्कासित किए जाने की मंाग की गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक तौर से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
कौशाम्बी के नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष राजू गौतम पर फतेहपुर की एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में बसपा जिलाध्यक्ष पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया था। इसका परिणाम यह रहा कि बसपाई बिफर पड़े। जिलाध्यक्ष के कथित कारनामे से नाराज पार्टी के 21 पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य प्रदेश इंचार्ज को पत्र भेजकर जिलाध्यक्ष को पद तथा पार्टी से निकालने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर दो दिन बाद जिला कमेटी के साथ विधानसभा, सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारी भी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस बात का एलान किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि जिलाध्यक्ष की इस घिनौनी हरकत से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व में भी जिलाध्यक्ष पर इस तरह का आरोप लगा था। पर, तब पार्टी को-आर्डिनेटर ने सुप्रीमो मायावती को गुमराह करके उन्हें बचा लिया था। उधर, सामूहिक इस्तीफे की धमकी के बाद दोआबा में राजनैतिक हलचल बढ़ गई है। हर कोई जानने को उत्सुक है कि आगे क्या होगा। जिलाध्यक्ष से कुर्सी छीनी जाएगी अथवा इस्तीफे की झड़ी लगेगी ।
इन्होंने दी इस्तीफे की चेतावनी
0 महेश चौधरी- जिला महासचिव
0 दिलीप चौधरी- जिला संयोजक, बीवीएफ
0 बंशीलाल चौधरी- सदर विस क्षेत्र अध्यक्ष
0 हिमांशु यादव- जिला संयोजक, यादव सभा
0 डीएन चौधरी- चायल विस क्षेत्र अध्यक्ष
0 जगतपाल- जिला सचिव
0 भारतलाल- महासचिव
0 जगदीश कुमार-बूथ अध्यक्ष
0 ममता सरोज- जिला संयोजक, बामसेफ
0 कौशल गौतम, प्रदीप गौतम, मानिकलाल सरोज, फूलचंद्र पाल, सूर्यबली चौधरी, अभिषेक गौतम, लालमन सोनकर, शैलेन्द्र गौतम, रामसूरत चौधरी, श्यामबाबू, सरवर अली, रामनरेश पासी।