कौशाम्बी में मामूली कहासुनी के बाद युवक का गला रेता, गंभीर
गरई गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल व मनीष रविवार सुबह गांव की एक परचून की दुकान में बैठे थे। अचानक दोनों युवकों में मामूली बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज में बदल गई।
विस्तार
गरई गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल व मनीष रविवार सुबह गांव की एक परचून की दुकान में बैठे थे। अचानक दोनों युवकों में मामूली बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज में बदल गई। इस दौरान पास बैठे मनीष ने ओमप्रकाश के गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद ओमप्रकाश जख्मी होकर जमीन में गिरकर तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और भाग रहे मनीष को पकड़ लिया।
वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पर पहुंची पुलिस ने ओम प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने हमलावर मनीष को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि मनीष फिलहाल यह नहीं बता रहा है कि आखिर उसने वारदात को क्यों अंजाम दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।