{"_id":"6265626ec997fd4b95220ca0","slug":"fraudulent-deed-of-land-worth-crores-case-kaushambi-news-ald331591224","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर करोड़ों की भूमि का कराया बैनामा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर करोड़ों की भूमि का कराया बैनामा, केस
विज्ञापन
सिराथू तहसील के ग्राम सभा कोर्रों स्थित सड़क किनारे सरकारी भूमि को गैर जनपद के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर अपने नाम दर्ज करा लिया है। जांच के बाद मामला प्रकाश में आने पर एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
फतेहपुर जनपद के बसवां गांव निवासी जनक दुलारी ने सिराथू तहसील के ग्राम पंचायत कोर्रों स्थित गाटा संख्या 109 को अपने नाम दर्ज कराने के लिए 10 जुलाई 2018 को तत्कालीन सिराथू एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि पहले जनक दुलारी के ससुर शिवबरन के नाम दर्ज थी। इस आधार पर एसडीएम ने जनक दुलारी के नाम भूमि को दर्ज कराने का आदेश दिया।
जनक दुलारी की मृत्यु के बाद उक्त भूमि उसके बेटे मोहनलाल के नाम दर्ज हो गई। शिकायत के आधार पर मामले की एसडीएम ने जांच कराई तो स्पष्ट हुआ कि धोखाधड़ी कर इस भूमि को मोहनलाल ने अपने नाम दर्ज करा ली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम सिराथू विनय कुमार गुप्ता के निर्देश पर लेखपाल रोहित अग्रहरि ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।