फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fraudsters extorted Rs 15 lakh by showing someone else's plot

Kaushambi News: दूसरे का भूखंड दिखा जालसाजों ने ऐंठ लिए 15 लाख

Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters extorted Rs 15 lakh by showing someone else's plot
पिपरी कोतवाली के पिपरहाई गांव के एक व्यक्ति को जालसाजों ने दूसरे का भूखंड दिखाकर 15 लाख रुपये का ऐंठ लिए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर पीड़ित व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरहाई निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि लालचंद्र, अमित व कृपा शंकर ने उसके पिता वंशधारी से एक जमीन का सौदा तय करते हुए दूसरी भूमि दिखाकर 15 लाख रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिया। रजिस्ट्री कराने से पहले उसने अभिलेखों की जांच-पड़ताल कराई तो दिखाया गया भूखंड दूसरे के नाम निकला।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने जमीन बैनामा करने को कहा तो जालसाज मुकर गए। आरोप है कि बेटे चंद्रिका प्रसाद ने दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed