फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fourth death due to food poisoning in Dhumai, condition of three innocent children worsened.

Kaushambi News: धुमाई में फूड-प्वाइजिंग से चौथी मौत, तीन मासूमों की हालत बिगड़ी

Sun, 21 Jul 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Fourth death due to food poisoning in Dhumai, condition of three innocent children worsened.
कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के धुमाई में फूड-प्वाइजिंग ने दहशत फैला रखी थी। एक सप्ताह के अंदर शुक्रवार को चौथी मौत हो गई। इस बार चार साल की बालिका ने दम तोड़ा है। वहीं, उसका एक भाई व दो बहनों की उल्टी-दस्त के कारण हालत बिगड़ी हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जानकारी से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

सिराथू क्षेत्र के तकीपुर राला गांव निवासी ऊषा देवी का धुमाई में मायका है। ऊषा देवी बुधवार को अपने पांच बच्चों अनीता (15), कविता (13), अमित (10), सोनम (7) और परी (4) को लेकर अपने पिता राम प्रसाद के घर आई थी। ऊषा के पति रमेश ने बताया कि शुक्रवार को खान-पान के चलते परी और कविता को उल्टी दस्त होने लगे। ऊषा बच्चों को लेकर अजुहा पहुंची। वहां एक निजी चिकित्सक से दवा लेने के बाद अपने घर तकीपुर राला आ गई। देर शाम परी ने दम तोड़ दिया। इसी बीच अमित और कविता की तबियत भी बिगड़ गई। रमेश ने बताया कि शनिवार की दोपहर गांव में परी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, बीमार तीनों बच्चों का गांव के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि इसी गांव में फूड प्वाइनिंग से तीन मौत पहले ही हो चुकी हैं। आठ लोग बीमार भी हो चुके हैं। वहीं सीएचसी कड़ा के अधीक्षक डॉ. मो. सऊद का कहना है कि बच्चे धुमाई में बीमार नहीं हुए थे। बल्कि, कहीं अपनी मां के साथ कहीं दावत में आए थे। ननिहाल में लोगों से मिलने पहुंचे थे। बच्चे अपने घर जाकर बीमार हुए हैं। वहीं पर बालिका की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed