{"_id":"5d190af68ebc3e3cba43f95f","slug":"four-youths-get-cheated-of-eight-lakh-rupees-kaushambi-news-ald248212133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों से आठ लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवकों से आठ लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
सऊदी अरब भेजने के नाम पर चार युवकों से आठ लाख ठगे
नगर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव के युवक हुए ठगी का शिकार
पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत, पुलिस ने शुरू की आरोपों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के टिकरी गांव में रहने वाले चार युवकों से सऊदी अरब भेजने के नाम पर जालसाजों ने करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। बाद में उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ितों ने शनिवार को एसपी से शिकायत की है। एसपी ने सदर कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
टिकरी निवासी प्रवेश कुमार, रामपाल, अरुण लोधी व महेश प्रजापति आदि ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। काम की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पीड़ितों की मानें तो करीब छह महीने पहले उनकी मुलाकात करारी के दो व्यक्तियों से हुई। आरोप है कि इन जालसाजों ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सभी से दो-दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद टरकाने लगे। दबाव बनाने पर कुछ दिन बाद पैसा लौटा देने का वादा करने लगे। बताया कि अब तक आरोपी न तो विदेश भेज रहे हैं और न ही रकम लौटा रहे हैं। रुपये मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। इससे पीड़ित युवकों के साथ उनका परिवार परेशान है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।