{"_id":"68ed4ebcbc0c14ef940db89c","slug":"four-people-riding-on-the-same-bike-injured-in-collision-with-auto-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131341-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार लोग घायल
Tue, 14 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
घायल गणेश
करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी के पास सोमवार शाम ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सरायअकिल के सल्लाहा निवासी गणेश (35) पुत्र मूलचंद्र, साली और भतीजी के साथ कचहरी आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रहीमपुर मोलानी के पास सामने से आ रहे सीएनजी ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गणेश व उसकी साली प्रीति (27) निवासी फरीदपुर थाना पिपरी, उसकी छह वर्षीय पुत्री बिरसा और भतीजी मधु (22) पत्नी धरमपाल निवासी बिहका थाना पूरामुफ्ती घायल हो गईं।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है।