{"_id":"5f08b4988ebc3e63d4159d01","slug":"four-new-corona-cases-came-to-view-in-city-kaushambi-news-ald2807103127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए केस, 16 हुए डिस्चार्ज, संक्रमितों की संख्या हुई 163","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए केस, 16 हुए डिस्चार्ज, संक्रमितों की संख्या हुई 163
विज्ञापन
four new corona cases came to view in city
- फोटो : KAUSHAMBI
-भरवारी में दो, अजुहा और पश्चिमशरीरा में मिले एक-एक पॉजिटिव
-जिले के आधा दर्जन कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 302 संदिग्धों का लिया गया स्वॉब सैंपल
मंझनपुर। 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस से संक्रमित चार नए केस मिले हैं। वहीं दूसरी ओर 16 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार आधा दर्जन कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 302 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार की देर रात एसआरएन में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। भरवारी निवासी यह व्यक्ति अपने एक भाई के साथ प्रयागराज में रहता है। महीने भर से पैतृक कस्बा भरवारी आया ही नहीं। फिर भी एहितियात के तौर पर संक्रमित के पैतृक घर वाले इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया। साथ ही प्रयागराज के एसएसपी और सीएमओ को भी इसकी सूचना दे दी गई। जबकि शुक्रवार को लैब से आई रिपोर्ट में इसी कस्बे का एक और युवक संक्रमित निकला। इनके अलावा अजुहा और पश्चिमशरीरा क्षेत्र के भी एक-एक युवक पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड एल-1 अस्पताल मेें भर्ती करा दिया गया है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर टीम-11 प्रोटोकॉल के हिसाब से आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ 24 घंटे के दौरान विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 16 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इस तरह से जिले में अब तक मिले 163 संक्रमितों 99 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि एक संक्रमित की अस्पताल में मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल अलग-अलग कोविड अस्पतालों में भर्ती जिले के 63 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ संक्रमण रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन इचौली, भरवारी, मंझनपुर, चायल समेत आधा दर्जन स्थानों पर शिविर लगाकर 302 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन
--------