{"_id":"64f6305f8ea8e38de6076bb4","slug":"four-injured-including-woman-in-incidents-of-assault-case-filed-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-2794-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार घायल, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार घायल, मुकदमा
Tue, 05 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। शिकायतों पर संबंधित कोतवाली की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर नौगीरा गांव की दुर्गा तिवारी पत्नी अनिल ने बताया कि पड़ोसन सुनीता, उसके पति शिवशंकर और सास मालती देवी ने कपड़ा फैलाने की बात को लेकर उसकी पिटाई की। इसी तरह पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पभोषा निवासी पप्पू का कहना है कि पड़ोसी लवकुश ने अपनी पत्नी ननकी देवी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उसको पीट दिया। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम सरावां निवासी दिनेश सिंह के मुताबिक रविवार को वह हिनौता स्थित बालू डंप पर गया था। वहां मामूली बात पर अजरौली के दीपक सिंह, रोशन सिंह, प्रदीप तथा अमित ने पीट दिया।
करारी कोतवाली क्षेत्र के नेवारी निवासी दिनेश के अनुसार पुरानी खुन्नस को लेकर पड़ोसी धर्मेंद्र ने उसे पीटा है। पुलिस ने सभी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।