फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four injured including ASP of Hamirpur riding on Bolero in collision with pickup, accident happened near Kokh

Kaushambi : पिकअप की टक्कर से बोलेरो सवार हमीरपुर के एएसपी समेत चार जख्मी, कोखराज के पास हुआ हादसा

Tue, 28 Jan 2025 04:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 04:36 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली के समीप पिकअप की टक्कर से बोलेरो सवार हमीरपुर के एएसपी व उनके सुरक्षा कर्मियों समेत चार लोग जख्मी हो गए। मूरतगंज पीएचसी में सभी का इलाज कराया गया।

विज्ञापन
Four injured including ASP of Hamirpur riding on Bolero in collision with pickup, accident happened near Kokh
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोखराज कोतवाली के समीप पिकअप की टक्कर से बोलेरो सवार हमीरपुर के एएसपी व उनके सुरक्षा कर्मियों समेत चार लोग जख्मी हो गए। मूरतगंज पीएचसी में सभी का इलाज कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग दूसरे वाहन से महाकुंभ ड्यूटी के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।

विज्ञापन

हमीरपुर जनपद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता की प्रयागराज के महाकुंभ में ड्यूटी लगी है। मंगलवार सुबह वह अपनी सरकारी बोलेरो से ड्राइवर व दो सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ड्यूटी करने जा रहे थे। कोखराज कोतवाली के सामने उनकी बोलेरो में पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एएसपी के साथ उनके दोनों गनर और चालक भी जख्मी हो गए।

विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निजी वाहन से मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। बताया कि किसी की भी भर्ती करने जैसी स्थिति नहीं थी। कुछ ही देर बाद अफसर सरकारी वाहन ठीक कराकर उसी से प्रयागराज चले गए। पुलिस ने पिकअप को चालक समेत पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed