{"_id":"68e95cd30e8808b6ef0c2506","slug":"four-injured-in-a-scuffle-between-two-groups-a-case-was-filed-against-16-people-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131227-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो पक्षों में मारपीट में चार घायल, 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो पक्षों में मारपीट में चार घायल, 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 11 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
दिनेश कुमार
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में बृहस्पतिवार रात रंजिशन दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी, डंडा और ईंट पत्थर से मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों का चालान न्यायालय भेज दिया है।
कसेंदा गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसके चचेरे भाई महेंद्र कुमार की पत्नी पर कुछ दिन पहले पड़ोसियों ने लांछन का आरोप लगाया था। इससे व्यथित होकर वह अपने मायके चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे विपक्षी महेंद्र के भाई धर्मेंद्र की पत्नी से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग लाठी-डंडा और ईंट पत्थर लेकर मारपीट करने लगे।
मारपीट में रमेश पक्ष से संजू देवी, दिनेश कुमार, ठूर्रा, दिरगज लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने घायलों को सीएचसी चायल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने कैलाश, ठुर्रा, बद्री, किशन, राजबहादुर, शीतल, राम, प्रभु, रंजिश, जतन के अलावा छह अज्ञात समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कैलाश, खुर्रा, बद्री, किशन, जतन, राजकुमार, शीतल, रामू, रंजीत का न्यायालय में चालान भेज दिया।