फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four found corona positive, number of active patients increased to ten

चार मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई दस

Tue, 11 Jan 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four found corona positive, number of active patients increased to ten
Four found corona positive, number of active patients increased to ten - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने लगी है। सोमवार को हुई कोविड जांच में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले चार लोग पॉजिटिव मिले। इसी के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। अच्छी बात यह रही कि एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2135 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें कड़ा क्षेत्र के एक व मंझनपुर में दो समेत तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। इन तीनों संक्रमितों की जांच संयुक्त जिला अस्पताल के बीएसएल-2 लैब में हुई है।
विज्ञापन

इनके अलावा देवीगंज निवासी एक अन्य व्यक्ति भी गाजियाबाद में पॉजिटिव मिला है। इसी के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या दस हो गई। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मंगलवार को संक्रमितों के घर पहुंचकर संपर्क में आए लोगों की कोविड जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20,278 ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही जिले के लोग टीकाकरण को लेकर जागरूक हो रहे हैं। सोमवार को शाम पांच बजे तक जिले भर के 20,278 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड टीकाकरण के लिए सोमवार को जिले भर में 210 सत्र आयोजित किए गए। इनमें से अकेले 55 सत्र स्कूल-कॉलेजों में लगाए गए। स्कूल-कॉलेजों में 15 से 18 वर्ष के 6421 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।

इसके अलावा 18 साल ऊपर के 2147 को पहली तथा 10943 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा सोमवार से हेल्थ केयर एवं फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही गंभीर रोग से पीड़ित बुजुर्गों एवं चुनाव ड्यूटी करने वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आयोजित दस सत्रों में 767 लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई। एहतियाती खुराक लगवाने वालों में एसडीएम सिराथू विनय गुप्ता एवं सीएचसी अधीक्षक कड़ा डॉ. नीरज सिंह भी शामिल रहे। इस तरह से शाम पांच बजे तक जिले भर में कुल 20,278 लोगों ने कोविड टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed