फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four accused of robbery arrested in encounter

Kaushambi News: मुठभेड़ में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery arrested in encounter
चरवा क्षेत्र में पांच दिन पहले सराफा व्यवसायी से लूटे थे जेवर और नगदी, दो बदमाश जख्मी
विज्ञापन

पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
काम आए त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चरवा थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले सराफा व्यवसायी से हुई लूट में शामिल चार बदमाशों को पुलिस व एसओजी ने गुंगवा के बाग में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समसपुर निवासी सराफा व्यवसायी अनूप सोनी के साथ आठ सितंबर को चरवा में धमसेड़ा मार्ग पर लूट हुई थी। सफेद रंग की अपाचे से आए तीन बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग व नगदी लूटी थी। एसओजी और चरवा पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बबुरा, समदा, बेरुआ चौराहा और महेवा घाट पुल पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों और उनकी बाइक की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गुंगवा की बाग में आरोपियों के होने की सूचना मिली। एसओजी और चरवा पुलिस ने घेरेबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह और एक गोली चरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वे बच गए।
पुलिस की क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। मध्य प्रदेश के रीवा निवासी विजय कुमार सोनी के दाहिने हाथ और प्रयागराज के तेलियरगंज निवासी आशीष निषाद के दाहिने पैर में गोली लगी। मौके पर मौजूद इनके दो अन्य साथी चरवा के समसपुर निवासी सूरज पासी और प्रयागराज के पुरामुफ्ती के गोहमलवा निवासी राहुल पासी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

सबसे शातिर है विजय कुमार
नेवादा। एसपी बृजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में विजय कुमार सबसे ज्यादा शातिर है। इसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। पांच केस प्रयागराज और एक प्रतापगढ़ में दर्ज है।
आशीष निषाद के खिलाफ प्रयागराज में दो और राहुल पासी के खिलाफ एक केस पहले से दर्ज है। एसओ ने बताया कि आरोपी विजय कुमार प्रयागराज का मूल निवासी है। वारदातों को अंजाम देने के बाद वह साथियों संग मध्यप्रदेश भाग जाता था।
बदमाशों के पास से आभूषण तौलने वाली मशीन, व्यवसायी से लूटा गया बैग, डायरी, जेवर, 11 मोबाइल, सफेद अपाचे बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, 32 बोर का पिस्टल, चार कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। संवाद


व्यवसायी के गांव का निकला साजिशकर्ता
नेवादा। चरवा थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सूरज पासी व्यवसायी के गांव समसपुर का ही रहने वाला है। वारदात की साजिश इसी ने रची थी। बाद में विजय व अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सूरज का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, लेकिन उसका बड़ा भाई गोरेलाल शातिर लुटेरा है। इस वक्त भी वह जेल में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed