{"_id":"5bc2458bbdec22698e6ea7e7","slug":"formers-hostage-foerst-workers-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने गए वन कर्मियों को किसानों ने बनाया बंधक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने गए वन कर्मियों को किसानों ने बनाया बंधक, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसराय (ब्यूरो)। सिहोरी से कनवार तक बनाई जा रही सिक्सलेन का उचित मुआवजा नहीं दिए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को खूब हंगामा किया। किसानों ने पेड़ काटने पहुंचे वन कर्मियों को बंधक बनाकर एनएचआई और प्रशासन के खिलाफ मौके पर ही धरना देकर नारेबाजी। किसानों के गुस्से को देख वन कर्मी वापस लौट आए।
सिक्सलेन सड़क के निर्माण में किसानों की जमीन और घर जा रहे हैं। किसानों का कहना है एनएचआई मौजूदा सर्किल रेट से मुआवजा नहीं दे रही है। इसके अलावा मनमाने तरीके से मुआवजे का निर्धारण किया गया है। इसे लेकर काफी दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। तहसील से लेकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन हो चुका है। शनिवार को अटसराय के करीब वन विभाग के लोग सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटने पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही किसान अमृत पाल की अगुवाई में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और वन कर्मियों को बंधक बनाकर हंगामा करने लगे।
जानकारी पर कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज सिंह, आशीष मौर्या आदि पहुंचे। किसानों को समझा-बुझाकर बंधक बनाए गए कर्मचारियों को मुक्त कराया । कर्मचारियों के जाने के बाद किसानों ने वहीं पर धरना दिया और एनएचआई व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर दिलीप यादव, चुन्नीलाल, गुलाम शाबरी, दिलीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।