{"_id":"6a04d4b349ce4dbdc10dc4c0","slug":"former-head-manoj-kumar-murder-case-solved-two-accused-arrested-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141307-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पूर्व प्रधान मनोज कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पूर्व प्रधान मनोज कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 14 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के निशानदेही पर बाइक बरामद करते पुलिस कर्मी। स्रोत: मीडिया सेल
संदीपनघाट क्षेत्र के आलमचंद्र गांव में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सत्यनारायण ने बताया कि घटना के बाद मृतक के बेटे सूरज कुमार की तहरीर पर थाना संदीपनघाट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
13 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदमपुर बसेड़ी क्षेत्र से सुलखान सिंह पुत्र छोटई और पट्टी निवासी नीरज पुत्र कमलेश नरवर थाना संदीपनघाट को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान की हत्या की योजना बनाकर गोली मारने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल गंगा नदी के काटी कछार क्षेत्र से बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूछताछ में सामने आया पैसों के विवाद का मामला
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में यह सामने आया कि उनके साथ एक तीसरा साथी सूरज पासी, निवासी समसपुर चरवा भी शामिल है। उसका पूर्व प्रधान मनोज कुमार से पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पूछताछ में यह भी पता चला कि जिस स्कूल में मृतक पूर्व प्रधान बाबू का काम करता था, गिरफ्तार दोनों आरोपी भी वहीं से पढ़ाई कर चुके हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।