फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former Chail MLA Asif Jafri passes away

Kaushambi News: चायल के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी का निधन

Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Former Chail MLA Asif Jafri passes away
नेवादा। चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी का रविवार सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी दिन से बीमार थे। इलाज के लिए उन्हें चेन्नई में भर्ती कराया गया था। निधन की खबर से समर्थकों में भी शोक है।
विज्ञापन


चायल तहसील के महगांव निवासी आसिफ जाफरी (56) चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। लंबे समय से वह प्रयागराज के करैली में आवास बनाकर परिवार समेत रहते थे। आसिफ जाफरी वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर चायल क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2017 में भी आसिफ जाफरी ने बसपा से चुनाव लड़ा था। लेकिन मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार गुप्ता से चुनाव हार गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी।
विज्ञापन


भतीजे फैसल जाफरी ने बताया कि पूर्व विधायक काफी दिनों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। इधर बीच तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार की सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन खबर मिलते ही घर-परिवार के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। आसिफ जाफरी का शव विमान से लाकर प्रयागराज शहर के करैली मोहल्ला स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। सोमवार दोपहर बाद पैतृक गांव चायल के महगांव स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed