फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former block chief Mohammad Saud arrested by Mumbai Police

कौशांबी : माफिया अतीक के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 03:11 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली के लोहरा गांव निवासी मो. सऊद पुत्र स्व. महफूज अहमद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। उसकी छवि क्षेत्र के बाहुबली ब्लॉक प्रमुखों में की जाती है।

विज्ञापन
Former block chief Mohammad Saud arrested by Mumbai Police
मोहम्मद साऊद को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबी व ब्लॉक प्रमुख रहे मो. सऊद को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रमुख के खिलाफ मुंबई के साइन थाने में हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था। प्रमुख की गिरफ्तारी से समर्थकों में रोष है।

विज्ञापन



कोखराज कोतवाली के लोहरा गांव निवासी मो. सऊद पुत्र स्व. महफूज अहमद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। उसकी छवि क्षेत्र के बाहुबली ब्लॉक प्रमुखों में की जाती है। प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद से करीबी रिश्ते के कारण सऊद अक्सर चर्चा में रहते थे। सऊद  के बाद उसकी पत्नी जीबी सऊद भी ब्लॉक प्रमुख रही। मूरतगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर दस साल तक सऊद व उसके परिवार का कब्जा रहा।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को साइन (मुंबई) थाने के सहायक इंस्पेक्टर विकास शिवाजी जाधव ने कोखराज पुलिस के सहयोग से सऊद को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर जाधव ने बताया सऊद के खिलाफ साइन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 191/22 में आईपीसी की धारा 307, 506 समेत आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। इसके तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. सऊद की गिरफ्तारी कर मेडिकल कराया गया। इसके बाद सऊद को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिस रिमांड बनवाने के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में सपुर्द कर दिया गया।

चार सदस्यीय टीम ने की घेराबंदी
मुंबई पुलिस के सहायक इंस्पेक्टर विकास शिवाजी जाधव के नेतृत्व में बुधवार को ही चार सदस्यीय टीम ने जिले में डेरा डाल दिया था। पुलिस ने सऊद के ठिकानों पर नजर बनाए रखी। गिरफ्तारी का ऑपरेशन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। बृहस्पतिवार को जब सऊद के गिरफ्तारी की जानकारी समर्थकों को लगी तो लोग दंग रह गए। सऊद को जब मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां समर्थकों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर वापस घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed