{"_id":"56e9b4654f1c1b3b768b48d1","slug":"for-water-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने बांध को काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बांध को काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को करारी माइनर में पानी के लिए मशक्कत की। फावड़ा लेकर कार्यकर्ताओं ने पड़ोसी जनपद फतेहपुर में पानी रोकने के लिए बनाए गए बांध को काट डाला। संभावना है कि देर रात कौशाम्बी में भी माइनर में पानी आ जाएगा।
यूनियन के कार्यकर्ताओं ने करारी माइनर में पानी लाने के लिए आंदोलन छेड़ रखा है। बुधवार को भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम और जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करारी माइनर की पैट्रोलिंग की। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि फतेहपुर के हरचनपुर और खुरमई गांव के पास अवैध ढंग से नहर में बांध बनाकर पानी रोका गया था। इससे पानी कौशाम्बी तक नहीं पहुंच पा रहा था।
कार्यकर्ताओं ने दोनों जगह बनाए गए बांध को काटकर पानी आने का रास्ता साफ कर दिया। वहीं बांध काटे जाने के दौरान हरचनपुर, खुरमई गांव के किसानों की कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ता देख स्थानीय किसान खिसक गए। इस मौके पर रणवीर सिंह, मंशाराम, सिद्ध शरण गुप्ता, सुशील कुमार, राजेश सिंह, मुन्नी लाल, अफसर अली, एजाज अहमद, आदि मौजूद रहे।