फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   For the first time, nine positive cases were found in a day, 25 thousand got the vaccine

पहली बार एक दिन में मिले नौ पॉजिटिव केस, 25 हजार ने लगवाया टीका

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
For the first time, nine positive cases were found in a day, 25 thousand got the vaccine
For the first time, nine positive cases were found in a day, 25 thousand got the vaccine - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले भर में नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में नौ मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2262 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले नौ लोग पॉजिटिव निकले। सर्वाधिक पांच संक्रमित सिराथू क्षेत्र में मिले हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
विज्ञापन

इनमें से नौ मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबिक, 29 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ संक्रमण से बचाव को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अस्पताल और स्कूल-कॉलेजों समेत जिले भर के 266 स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविरों में पहुंचकर शाम पांच बजे तक 25,762 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें अकेले 5,979 किशोर शामिल हैं। वहीं 18 साल से ऊपर वाले 6,217 लोगों ने वैक्सीन की पहली तथा 13,287 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके साथ ही 279 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप लगाकर 50 छात्र-छात्राओ को कोविड का लगाया पहला टीका
सदर तहसील मंझनपुर के जेएस इंटर कॉलेज भैला गुवारा में बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रंबधक नितिन कुमार केशरवानी व प्रधानाचार्य जय प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में 50 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को भी कैंप लगाकर शेष छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed