फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Food items being sent to 'hot spots' as soon as the phone arrives

फोन आते ही ‘हॉट स्पॉट’ में पहुंचाई जा रही खाद्य सामग्री

Mon, 13 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Food items being sent to 'hot spots' as soon as the phone arrives
फोन आते ही ‘हॉट स्पॉट’ में पहुंचाई जा रही खाद्य सामग्री
विज्ञापन

कोरोना के दो संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने कड़ा के 11 गांवों को किया है सील
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। क्षेत्र के एक क्वारंटीन सेंटर में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉट स्पॉट में तब्दील किए गए क्षेत्र के 11 गांवों में घर-घर राशन व खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके लिए गांव के लोगों को अधिकृत कारोबारी के फोन पर महज एक कॉल करना है। ग्रामीणों की जरूरत का हर समान उनके घर पहुंचाया जा रहा है। गांव में मवेशियों के बीमार होने पर रविवार को पशु चिकित्सकों की टीम भी इलाज के लिए भेजी गई।

जिले में अब तक दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा संक्रमित पाए गए लोग जिस क्वारंटीन सेंटर में थे वहां से तीन किलोमीटर परिधि के गांवों को सील किया गया है। इन गांवों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। गांव के लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। लोगों की मांग पर एक किराना व एक सब्जी विक्रेता को समान बेचने के लिए प्रशासन की तरफ से अधिकृत किया गया है। गांव के लोग फोन करके अपनी जरूरत का सामान नोट करवा देते हैं। इसके बाद कारोबारी गांव जाकर उन्हें घर में सामान उपलब्ध करा देता है। पिछले दिनों प्रशासन ने रसोई गैस की ग़ाड़ी व मोबाइल आटा चक्की की भी व्यवस्था करवाई थी। क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान का कहना है गांव में लोगों को फिलहाल किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कुछ किसानों के मवेशी बीमार थे, जिसकी जानकारी पर प्रशासन ने पशु चिकित्सकों की टीम भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed