{"_id":"6b034b5f3349a9c39a032133","slug":"flower-prices-have-risen-two-to-three-fold-increasing-wedding-expenses-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152083-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फूलों के दाम दो से तीन गुना बढ़े, शादियों में खर्च बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फूलों के दाम दो से तीन गुना बढ़े, शादियों में खर्च बढ़ा
Mon, 23 Nov 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही फूलों की कीमतों में उछाल आ गया है। गुलाब, गेंदा और गुलदावदी के फूल तक के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर शादी समारोहों में सजावट और जयमाल के लिए फूल खरीदने वालों पर पड़ रहा है। फूलों की बढ़ी कीमतों से अब छोटी मालाएं भी महंगी हो गई हैं।
भरवारी के थोक बाजार में गुलाब 700 से 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पहले इसकी कीमत 300 से 400 किलो रुपये थी। अंग्रेजी गुलाब के दाम भी 300 रुपये से बढ़कर 600 से 800 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। गेंदा की 10 पीस वाली एक लड़ी पहले 80 से 100 रुपये में मिलती थी, अब इसके लिए 500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, गुलदावदी 350 से 400 रुपये किलो बिक रही है।
ठंड में आवक कम, सहालग में मांग ज्यादा
फूल विक्रेता जीत नारायण पंडा मंझनपुर, जीतू माली भरवारी ने बताया कि ठंड के मौसम में फूल कम खिलते हैं, जबकि शादी-विवाह के चलते मांग बढ़ गई है। आवक कम और मांग अधिक होने से दाम तेज हैं। फूल कारोबारियों ने बताया कि प्रयागराज से फूल खरीदकर भरवारी में बिक्री की जाती है। गुलाब लखनऊ और टाटा जमशेदपुर से, गुलदावदी इंदौर और अजमेर से, जबकि गेंदा कोलकाता, वाराणसी और मिर्जापुर से आता है। हाल यह है कि कुछ दिन पहले 10 रुपये में मिलने वाली छोटी माला अब 20 से 25 रुपये में बिक रही है।