फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Flag of religious belief raised above the tricolor, Tahrir

Kaushambi News: तिरंगे से ऊपर लगाया धार्मिक मान्यता का झंडा, तहरीर

Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Flag of religious belief raised above the tricolor, Tahrir
जाफरपुर महावां में घर पर लगा धार्मिक मान्यता का झंडा और तिरंगा। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : samvad
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर धार्मिक मान्यता का झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया है। मामले में गांव के सोनेलाल सेन ने ग्राम प्रधान नासिर उर्फ नस्सन पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोनेलाल के मुताबिक ग्राम प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। इससे गांव का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। घटना का जीपीएस टैग के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी। फोटो की सत्यता की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल घटना से गांव में तनाव नहीं बढ़े, इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्या कहती है भारतीय झंडा संहिता की धारा-4
---भारतीय झंडा संहिता की धारा-4 की उपधारा 3.16 के मुताबिक, किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा। बताई गई व्यवस्था को छोड़कर राष्ट्रीय ध्वज के बराबर में भी नहीं रखा जाएगा। न ही कोई दूसरी वस्तु ध्वज-दंड के ऊपर रखी जाएगी, जिस पर झंडा फहराया जाता है। इन वस्तुओं में फूल-माला और प्रतीक भी शामिल हैं।



----------

घटना की जांच में पता चला कि बच्चों ने बारावफात को चांद देखने के बाद उत्साह में झंडा लगा दिया था। उसे हटवा दिया गया है। गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है। फिलहाल वहां फोर्स तैनात है।--राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed