फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five years have passed since the underbridge was promised, but construction has not begun

Kaushambi News: अंडरब्रिज के आश्वासन में बीत गए पांच साल, नहीं शुरू हुआ निर्माण

Tue, 30 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Five years have passed since the underbridge was promised, but construction has not begun
पुष्पेंद्र केसरवानी नगर व्यापार अध्यक्ष
रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रस्तावित अंडरब्रिज का निर्माण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आश्वासन के बाद भी पांच साल से शुरू नहीं हुआ। रेलवे व राज्य सेतु निगम की ओर से दो बार सर्वे के बाद भेजा गया प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा है। ऐसे में बुजुर्ग व दिव्यांगों को ओवरब्रिज पार कर आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के सिराथू रेलवे क्रॉसिंग पर पांच साल पहले 37 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था। वर्ष 2020 में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रेलवे पुल का उद्घाटन करते हुए अंडरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे व राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने और ब्रिज के पश्चिमी छोर पर अंडरब्रिज बनाने के लिए सर्वे कर प्रस्ताव भेजा था। उस वक्त दो दर्जन से अधिक मकानों के टूटने का मामला आने पर दो वर्ष बाद पूर्वी छोर से सर्वे किया गया था। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद ओवरब्रिज बनने की कवायद शुरू हुई और रास्ते में आने वाले मकान मालिकों को नोटिस भी दिया गया। मुआवजे को लेकर मकान मालिकों ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर डिप्टी सीएम ने नगर वासियों के साथ बैठक कर मुआवजा देने का आश्वासन देकर अंडरब्रिज बनाने का रास्ता साफ किया था।
वहीं अब आश्वासन के करीब पांच साल बीत गए, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। हालांकि, ओवरब्रिज के दोनों ओर आने-जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं, लेकिन बुजुर्ग व दिव्यांगों के आवागमन में दिक्कत होती है।
पांच साल पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान अंडरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कवायद नहीं शुरू हुई है। ऐसे में तहसील से ब्लॉक कार्यालय आवागमन करने में दिक्कतें होती हैं। - उमाकांत शुक्ला, अधिवक्ता
सिराथू कस्बा व्यापार के लिए जाना जाता है। ऐसे में दुकान और गोदाम रेलवे लाइन के आर-पार होने से आने जाने के लिए ओवरब्रिज पार करना पड़ता है। बड़े वाहनों के आवागमन के चलते ओवरब्रिज में जाम होने से व्यवसाय प्रभावित होता है। सीढि़यों से होकर दिव्यांग व बुजुर्गों का आवागमन करना मुश्किल है।- सोनू सोनकर

अंडरब्रिज निर्माण को लेकर दो बार सर्वे किया गया है। बाद में मामला ठंडे बस्ती में चला गया। पांच महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यापार मंडल की ओर से ज्ञापन भेजा गया था। इसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।- पुष्पेंद्र केसरवानी, अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल

पुष्पेंद्र केसरवानी नगर व्यापार अध्यक्ष

पुष्पेंद्र केसरवानी नगर व्यापार अध्यक्ष

पुष्पेंद्र केसरवानी नगर व्यापार अध्यक्ष

पुष्पेंद्र केसरवानी नगर व्यापार अध्यक्ष

पुष्पेंद्र केसरवानी नगर व्यापार अध्यक्ष

पुष्पेंद्र केसरवानी नगर व्यापार अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed