{"_id":"6484cb89912f20851f095334","slug":"five-people-riding-three-bikes-injured-in-road-accidents-kaushambi-news-c-3-1-152297-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क हादसों में तीन बाइकों पर सवार पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क हादसों में तीन बाइकों पर सवार पांच लोग घायल
Sun, 11 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र में अजुहा पुल पर शनिवार की देर शाम दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार रोहित कुमार (20) निवासी भैरमपुर और दूसरी बाइक पर सवार सर्वेश सोनकर (22) निवासी लोहंडा घायल हो गए।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब रोहित अपने भांजे व भांजी को अजुहा में उनके घर पर छोड़कर वापस आ रहा था। वहीं सर्वेश खरीदारी करने अजुहा बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में दोनों की बाइकें आपस में टकरा गईं। घटना में घायल हुए दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी सिराथू पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने सर्वेश की नाजुक हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि, रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
इसी तरह एक हादसा प्रयागराज-कानपुर हाईवे में सैनी के पास बने ओवरब्रिज पर हुआ। फतेहपुर के हरदो खागा निवासी रिंकू (25), सूरज (30) और मनीष (25) एक ही बाइक पर सवार होकर भरवारी से वापस घर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने रिंकू की नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।