फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five found positive including CHC superintendent, number 18

सीएचसी अधीक्षक समेत पांच मिले पॉजिटिव, संख्या हुई 18

Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five found positive including CHC superintendent, number 18
Five found positive including CHC superintendent, number 18 - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना संक्रमण लगतार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी जिले भर में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में सिराथू सीएचसी के अधीक्षक डॉ. हेमंत बिशेन भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविर लगाकर 2190 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सिराथू हेमंत बिशेन, सीएमओ ऑफिस के एपिडेमियोलॉजिस्ट अभिषेक, कादीपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी समेत पांच लोग पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विभागीय टीमें इनके घर पहुंचकर संपर्क में आए घर-परिवार एवं पड़ोसियों की कोविड जांच करेंगी। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 18 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से दो संक्रमित ऐसे हैं जो रहने वाले कौशाम्बी के हैं लेकिन फिलहाल वह मेरठ और गौतमबुद्घनगर में रह रहे हैं। संबंधित जिले के सर्विलांस अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
22,268 ने लगवाया कोरोना रोधी टीका
संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी गई है। स्कूल-कॉलेजों के छात्र भी बड़ी संख्या में टीका लगवाने के लिए सामने आ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि बुधवार को 22,268 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा सकी।
हाइवे में कशिया स्थित कौशाम्बी पब्लिक स्कूल में बुधवार को कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रशासक ऋषि कुशवाहा की देखरेख में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण की डोज ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा सहित उपस्थित शिक्षकों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इसी तरह भरवारी कस्बे के हुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज में तीसरे दिन भी 296 विद्यार्थियों ने टीका लगवाया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रशीद अहमद खां की मौजूदगी में स्वास्थ्य टीम के कर्मचारियों ने टीका लगाने के साथ ही मास्क और उचित दूरी का पालन करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

इस मौके पर जीवन लाल, अजीत कुमार, अलीम उल्लाह, अजय राय, मनोज कुमार, एसके पाठक, संतोष कुमार, रोशन लाल, उमेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शाम पांच बजे तक जिले भर में 15 से 17 वर्ष के 6603 किशोरों ने व 18 साल से ऊपर वाले 2860 लोगों ने पहली डोज तथा 12,401 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 764 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed