फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fisheries department will make women self-reliant

Kaushambi News: मत्स्य विभाग बनाएगा महिलाओं को आत्मनिर्भर

Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fisheries department will make women self-reliant
जिले की 40 महिलाएं अब मत्स्य पालन से आत्मनिर्भर बनने की राह पर हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत महिलाओं ने मत्स्य पालन और उससे जुड़े कार्यों के लिए आवेदन किया है। मत्स्य विभाग जल्द ही इन आवेदनों को स्वीकार कर लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा दिलाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पीके शुक्ला ने बताया कि इच्छुक महिलाओं को मत्स्य बीज उत्पादन, तालाब निर्माण, आहार प्रबंधन और मछली विपणन जैसी गतिविधियों में सहयोग दिया जाएगा। विभाग ने इसके लिए पूर्व में आवेदन मांगा था। इनके स्वीकृत किए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

डीएम के साथ बैठक के बाद आवदेन आवेदन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार ऋण देकर योजना का लाभ मिलेगा। बताया कि जरूरत पर महिलाओं को प्रशिक्षण देने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि 40 महिलाओं ने आवेदन किया है। मत्स्य पालन से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और वह परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे सकेंगी। आवेदन करने वाली अधिकतर महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और उन्होंने मत्स्य पालन में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed