{"_id":"5cd096d1bdec22072d1b8584","slug":"first-voter-cast-for-education-unemployment-and-strong-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा, बेरोजगारी और मजबूत राष्ट्र के लिए फर्स्ट वोटर ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा, बेरोजगारी और मजबूत राष्ट्र के लिए फर्स्ट वोटर ने डाले वोट
Tue, 07 May 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
chunav
- फोटो : कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार वोट डालने का मौका पाए कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने शिक्षा और रोजगार के साथ मजबूत राष्ट्र के नाम पर मतदान किया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचकर पल को यादगार बनाया।
मंझनपुर के नया नगर निवासी मुंतजीर, समीर अली और मुजफ्फर अली पहली बार वोट डालने आए थे। यंगिस्तान का कहना था कि बेहतर शिक्षा और विकास करने वाला सांसद के लिए वोट कर रहे हैं। सभी ग्रेजुएशन कर रहे हैं। गांधी नगर के आदर्श मिश्रा और अभिनव मिश्रा का कहना है कि उन्होंने ऐसी सरकार के लिए वोट किया है जो सर्व समाज का विकास करे। सांसद शिक्षा को और मजबूत तथा बेरोजगारी हटाने के लिए काम करे।
नया नगर की इशरत ने इसी साल इंटर किया है। पहली बार उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हुआ। कटरा नगर के अवनीश केसरवानी का कहना है कि जातिपात और भेदभाव से परे हटकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण के खातिर उन्होंने मतदान किया है। चरवा के ननका कहना है कि अक्सर लोग घर के अंदर बैठकर चुनाव के बाद प्रत्याशी के सही गलत का आंकलन करते हैं। उसे पहली बार वोट देना का मौका मिला है इसलिए उसने सोच समझ कर विकास पसंद प्रत्याशी का चयन किया है। प्रकाश ने कहा कि उसे गर्व है कि देश की सेना को मजबूती दी गई है। इसलिए वह देश की तरक्की और खुशहाली के लिए वोट करने आए हैं।