{"_id":"5d409c2a8ebc3e6cb370d99a","slug":"first-blow-on-sedition-dig-kaushambi-news-ald250909548","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर पहले शोर मचाएं : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पर पहले शोर मचाएं : डीआईजी
विज्ञापन
First blow on sedition: DIG
- फोटो : KAUSHAMBI
छेड़खानी पर पहले शोर मचाएं : डीआईजी
बालिका सुरक्षा अभियान के तहत रिजवी कॉलेज करारी में हुआ गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। बालिका सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को करारी कस्बा स्थित रिजवी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।
डॉ. अख्तर हसन रिजवी डिग्री कॉलेज करारी में कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस उप महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के साथ होने वाले बलात्कार व अन्य अपराधों के 90 प्रतिशत मामलों में परिवार का ही कोई सदस्य, रिश्तेदार या पड़ोसी शामिल होता है। इसलिए महिलाओं व बालिकाओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। डीआईजी ने बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई छेड़खानी करे तो पहले शोर मचाएं। आत्मरक्षा के लिए जो भी चीज हाथ में हो हेयर पिन, कंघी, चश्मा का फ्रेम, पेन-पेंसिल, दुपट्टा आदि से प्रहार करें। ऑटो में बैठते समय चालक व ऑटो नंबर की फोटो अपने मोबाइल पर खींचकर अभिभावकों को भेज दें। आत्मबल कमजोर न करें और खुद को मजबूरन समर्पित न करें। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को विशेषकर मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग न करने की सलाह दी। फेसबुक-व्हाट्सअप पर अपरिचित लोगों से चैट न करने की हिदायत दी। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं की जानकारी के साथ उपाय दिखाए गए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह, एडिशनल एसपी अशोक कुमार, रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी, एआरटीओ शंकर जी सिंह, पीजी कालेज के प्राचार्य सतीश चंद्र द्विवेदी, स्प्रिंग फील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर अजुहा स्थित कमला देवी इंटर कॉलेज में भी गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए।