{"_id":"5efe30468ebc3e42f57dabd4","slug":"firing-became-in-ujhini-village-kaushambi-news-ald2799883189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उजिहिनी खालसा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उजिहिनी खालसा गांव
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र का उजिहिनी खालसा गांव गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां एक युवती के अंतिम संस्कार के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। उन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल केस नहीं दर्ज किया गया है। उजिहिनी खालसा निवासी तमीजउद्दीन ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो गांव के ही मो. सफी उर्फ बच्ची की बेटी निशात फात्मा कैंसर पीड़ित थी। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए सभी लोग कब्रिस्तान गए थे।
वहां भी दबंग अपशब्द कहने लगे। ऐतराज जताने पर पिटाई करते हुए वैध-अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड की गई गोलीबारी में सिर पर गोली लगने से तमीजउद्दीन का बेटा सहाब तथा उसका रिश्तेदार जावेद घायल हो गए। जावेद को सीने में गोली लगी। गोली लगते ही दोनों युवक खून से लथपथ होकर गिर पड़े। मौके पर रहे लोग मिट्टी दिए बिना जान बचाकर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तमीजउद्दीन ने सामुल, उसके भाई इस्नामुल, समसुल व ऐनुल और उसके भाई हुसैन के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले में सीओ चायल केजी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।