फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire started due to leakage cylinder, goods worth lakhs burnt to ashes, fire service vehicle did not start.

Kaushambi : लीकेज सिलिंडर से लगी आग लाखों की सामान जलकर राख, फायर सर्विस की गाड़ी नहीं हुई स्टार्ट

Fri, 06 Dec 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई जिससे, अंदर रखा पचास हजार रुपए नगद व डीजे की मशीनें सहित गृहस्थी का दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire started due to leakage cylinder, goods worth lakhs burnt to ashes, fire service vehicle did not start.
गैस सिलिंडर लीकेज से लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद।

विस्तार

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावा गांव में लीकेज सिलेंडर से आग लग गई।अंदर रखा नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। महेवाघाट कोतवाली के अंधावा गांव निवासी रामभवन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम किचेन के अंदर रखा सिलेंडर खत्म हो गया था, जिसको बदलकर दूसरा लगाकर चाय बनाने जा रही थी। सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई जिससे, अंदर रखा पचास हजार रुपए नगद व डीजे की मशीनें सहित गृहस्थी का दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटे देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने जगलेटर चलाकर आसपास के घरों के समरसेबल से किसी तरह आग में काबू पाया।मामले की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।

विज्ञापन


बेटे के इलाज के लिए उधार लाया था रुपए

महेवाघाट के अंधावा गांव के रामभवन ने बताया कि बेटा पिंकू की दोनों किडनी खराब है जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा है जिसके इलाज के लिए बृहस्पतिवार को उधार पचास हजार रुपए लाया था जिसे शुक्रवार को खाते से दिल्ली भेजना था।
विज्ञापन


नहीं स्टार्ट हुई फायर सर्विस की गाड़ी

महेवाघाट के अंधावा गांव में घर में आग लगने पर एक घंटे देरी से पहुंची फायर सर्विस की हाई प्रेशर मशीन लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई जो वापस लौट गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग में काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed