फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire raining from the sky, people suffering from heat stroke, there is no hope of relief

Kaushambi News: आसमान से बरस रही आग, लू से लोग बेहाल, अभी राहत के आसार नहीं

Thu, 15 Jun 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Jun 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, people suffering from heat stroke, there is no hope of relief
-पसीने से तर-ब-तर रहे लोग, बारिश के लिए करना होगा अभी और इंतजार
विज्ञापन

फोटो नं-26
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी पारा 44 डिग्री रहा। इससे लोग बेहाल रहे। सुबह से लेकर शाम तक आग बरसने जैसी धूप और लू की वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखा। वहीं, शाम को भी उमस से राहत नहीं मिल सकी। फिलहाल अभी इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
जून माह के पहले दिन से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। एक बार पारा 40 के पार गया तो फिर नीचे नहीं आया। तेज धूप और उमस के चलते लोग बेहाल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे तक सूर्यदेव के तेवर को सहन करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सड़कों पर निकले लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े झुलसाते रहे। दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर लू चलती रही। हालांकि, बीच-बीच कुछ पल के लिए बादल छाते दिखे। लेकिन गर्मी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन गर्मी से लोग परेशान होते रहे, शाम को भी राहत नहीं मिलने से लोग बेचैन रहे। अब राहत के लिए लोगों को बारिश का इंतजार है, लेकिन मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के लिए अभी कम से कम तीन-चार दिन और इंतजार करना होगा।
सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा

शहर की सड़कों पर बृहस्पतिवार को भी दोपहर में सन्नाटा नजर आया। तेज धूप के कारण जो जहां था वहीं ठहर गया। कार्यालयों और घरों में जहां लोग गर्मी से बचाव की कोशिश करते रहे तो वहीं राहगीर भी धूप कम होने के इंतजार में नजर आए। बाजारों में भी खरीदारी के लिए कम ही लोग पहुंचे।

शाम को ही नर्सरी की करें सिंचाई
धान की नर्सरी डालने का काम इन दिनों चल रहा है। इसमें भी बढ़ा हुआ तापमान मुसीबत बन सकता है। जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम ने बताया कि गर्मी के कारण नर्सरी की देखभाल की अधिक आवश्यकता है। सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात ये है कि दोपहर में नर्सरी में पानी भरा हुआ न रहे। इसलिए शाम को ही नर्सरी की सिंचाई करें।



-------------
दस दिन के तापमान पर एक नजर (डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक अधि. तापमान न्यू. तापमान
06 जून- 40.60 32.60
07 जून 41.80 33.50
08 जून 42.00 28.00
09 जून 44.50 33.10
10 जून 42.00 29.00
11 जून 45.00 30.00
12 जून 44.30 31.40
13 जून 45.00 34 .00
14 जून 45.40 31.40
15 जून 44.00 33.00
----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed