फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire broke out in a goods train loaded with coal; the driver was troubled for 12 kilometers.

Kaushambi News: कोयला से लदी मालगाड़ी में लगी आग 12 किलोमीटर तक परेशान रहा चालक

Mon, 17 Jun 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 17 Jun 2024 04:04 AM IST
सार

रविवार को प्रयागराज के करछना कस्बे से कोयला लोड कर गुड्स ट्रेन (दादरी स्पेशल)कानपुर के लिए 7:50 सुबह पर रवाना हुई। प्रयागराज स्टेशन होते हुए गुड्स ट्रेन सूबेदारगंज, मनौरी, सैयद सरावां, मनोहरगंज स्टेशन पार करते हुए भरवारी स्टेशन के बाईपास डीएफसीसी लाइन से होकर सुबह 10.35 बजे गुजरी।

विज्ञापन
Fire broke out in a goods train loaded with coal; the driver was troubled for 12 kilometers.
सुजातपुर के पास गुड्स ट्रेन में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद

विस्तार

प्रयागराज के करछना से कोयला लादकर कानपुर जा रही मालगाड़ी के बोगी नंबर 25 में आग लग गई। भरवारी में डीएफसी लाइन से ट्रेन आगे के लिए बढ़ी तो लोको पायलट ने बोगी संख्या 25 से धुआं उठता देखा। लोको पायलट ने गार्ड से संपर्क कर न्यू शुजातपुर रेलवे स्टेशन मास्टर से संपर्क कर ट्रेन को रुकवाया। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने किसी तरह दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मालगाड़ी को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन


रविवार को प्रयागराज के करछना कस्बे से कोयला लोड कर गुड्स ट्रेन (दादरी स्पेशल)कानपुर के लिए 7:50 सुबह पर रवाना हुई। प्रयागराज स्टेशन होते हुए गुड्स ट्रेन सूबेदारगंज, मनौरी, सैयद सरावां, मनोहरगंज स्टेशन पार करते हुए भरवारी स्टेशन के बाईपास डीएफसीसी लाइन से होकर सुबह 10.35 बजे गुजरी। ट्रेन चालक गुलशन मधु ने ट्रेन की बोगी से धुआं निकलता देखा तो उसने गार्ड अब्दुल जैनुल से संपर्क किया।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर को सूचना देने के बाद करीब 12 किलोमीटर दूर ट्रेन चालक ने ट्रेन को न्यू सुजातपुर रेलवे स्टेशन के आउटर में खड़ा किया। यहां सिराथू से पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रयागराज मुख्यालय में खबर देकर सिग्नल चालू कराने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed