{"_id":"65b2dcd82483edb6f70c33b5","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-bobs-minor-banking-service-center-kaushambi-news-c-3-1-ald1011-306705-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीओबी की लघु बैंकिंग सेवा केंद्र में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीओबी की लघु बैंकिंग सेवा केंद्र में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग
Fri, 26 Jan 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के आमाकुआं निवासी राकेश कुमार यादव ने बैगवां चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लघु बैंकिंग सेवा केंद्र खोल रखा है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम भी राकेश केंद्र बंद कर अपने घर चले गए थे।
इसी बीच रात को केंद्र में आग लग गई। बृहस्पतिवार की सुबह केंद्र पहुंचने पर शटर का ताला खोला तो इनवर्टर, बैट्री, एलसीडी स्क्रीन, काउंटर, कैमरा, कुर्सी, प्रिंटर, बैनर, ट्रांजेक्शन रजिस्टर, अकाउंट रजिस्टर, रिकार्ड रजिस्टर,पासबुक आदि जल कर राख हो चुका था।
राकेश कुमार के अनुसार आग में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर
अजुहा। सैनी कोतवाली के नांदेमई मोड़ पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसे में बहन की ससुराल भादर जा रहे सोनू निवासी केन गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिये उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला।