फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR registered against eight named and a dozen unidentified persons in Dhumai encroachment case

Kaushambi News: धुमाई अतिक्रमण प्रकरण में आठ नामजद समेत दर्जन भर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

Thu, 14 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight named and a dozen unidentified persons in Dhumai encroachment case
धुमाई गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सैनी पुलिस ने आठ नामजद समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ के निर्देश पर मंगलवार को धुमाई गांव में समाधान जनता को राहत कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान न्यायिक तहसीलदार विनय कुमार सिंह अपनी टीम और पुलिस बल के साथ बंजर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और झोपड़ी में आग लगा दी। साथ ही प्रशासनिक टीम के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में हल्का लेखपाल संदीप कुमार की तहरीर पर सैनी पुलिस ने दीपक, करन, साधना, सोमवती, बाबूलाल, ऊदल, आल्हा और मलखान समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी सैनी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed