{"_id":"69add17e06d853cb220d978d","slug":"fir-registered-against-driver-who-hit-bike-rider-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-137673-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक सवार को टक्कर मारने वाले चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक सवार को टक्कर मारने वाले चालक पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 09 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गनपा में तीन सप्ताह पहले तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। घायल की बहन की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक भैरोपुर निवासी सोमवती पत्नी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई सोनेलाल पटेल (29) निवासी कमंगलपुर मजरा थुलगुला और प्रदीप कुमार (18) निवासी भैरोपुर 18 फरवरी की शाम करीब छह बजे बाइक से गनपा की एक दुकान से लौट रहे थे। तभी सामने से आई तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे सोनेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।