फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR registered against dismissed teacher

जालसाजी : बर्खास्त शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 24 Jul 2022 09:19 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2022 09:19 PM IST
सार

स्नेहलता ने चायल ब्लॉक क्षेत्र में 26 जून 2019 को अपनी तैनाती कराई। इसके बाद दोबारा उसने अपना समायोजन सिराथू ब्लॉक के रामपुर सुहेला स्थित प्राथमिक विद्यालय में करा लिया। इस बीच विभाग को शिकायत मिली कि स्नेहलता ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षिका की नौकरी हासिल की है।

विज्ञापन
FIR registered against dismissed teacher
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिराथू ब्लॉक के रामपुर सुहेला में नियुक्त शिक्षिका की बर्खास्तगी के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षिका पर फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप है। आरोपी शिक्षिका के खिलाफ शुक्रवार को एबीएसए ने कोखराज कोतवाली में तहरीर दी थी।

विज्ञापन

 

 

सैनी कोतवाली के केन कनवार गांव निवासी स्नेहलता ने पांच सितंबर 2016 को अमेठी जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षिका नियुक्त पाई थी। महिला ने लगभग दो साल तक नौकरी करने के बाद अपना तबादला कौशाम्बी जिले में करा लिया।

विज्ञापन



स्नेहलता ने चायल ब्लॉक क्षेत्र में 26 जून 2019 को अपनी तैनाती कराई। इसके बाद दोबारा उसने अपना समायोजन सिराथू ब्लॉक के रामपुर सुहेला स्थित प्राथमिक विद्यालय में करा लिया। इस बीच विभाग को शिकायत मिली कि स्नेहलता ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षिका की नौकरी हासिल की है। जानकारी पर किसी ने एसआईटी को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने जांच की तो हकीकत से पर्दा उठ गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के मणिपाल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान सिकंदराबाद (तेलंगाना) से जारी डीईडी (डॉक्टर ऑफ एजूकेशन) का फर्जी दस्तावेज लगा हुआ है। एसआईटी ने बीएसए कौशाम्बी को पत्र लिखकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

 


इस पर बीएसए प्रकाश सिंह ने विभागीय औपचारिकता पूरी करने के बाद बुधवार को आरोपी शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। शुक्रवार को एबीएसए सिराथू जवाहर यादव की तहरीर पर कोखराज कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार शिक्षिका की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed