फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR lodged against six people in land dispute

Kaushambi News: जमीन के विवाद में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 27 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six people in land dispute
पिपरी कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, मखऊपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बीते 15 नवंबर को उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे पिपरी निवासी रणधीर कुमार पाल, शंकर लाल, उर्मिला देवी, नत्थू लाल, सुनील कुमार और लक्ष्मी पाल ने विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे निराश होकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed