{"_id":"573231d14f1c1bdf6e919db7","slug":"fir-lodge-in-saraiakil-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन से दुष्कर्म मामले में युवक के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसन से दुष्कर्म मामले में युवक के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को पड़ोसन से दुराचार करना महंगा पड़ा। दो महीने पहले युवक ने घर में घुसकर मनमानी की थी। पीड़िता को धमकी देते हुए भाग गया था। सोमवार को अदालत के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि 10 मार्च की शाम वह घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान अकेली देख पड़ोस का एक युवक घर के भीतर बहाने से दाखिल हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे कमरे में उठा ले गया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए दूसरे दिन शिकायत लेकर सरायअकिल थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
सोमवार को अदालत के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है। एसओ पीके यादव ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।