फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR against accused of assaulting constable

Kaushambi News: सिपाही पर हमला करने के आरोपी के खिलाफ एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
FIR against accused of assaulting constable
सरायअकिल थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य के दौरान सिपाही पर हंसिया से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिल्हापुर चौकी में तैनात सिपाही गोविंद बाबू ने तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह एक प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में नंदा का पुरवा गांव गए थे। इसी दौरान गांव निवासी सुग्गन उर्फ ठुर्रू नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सिपाही के कंधे में चोट लग गई और वह मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया, जहां इलाज किया गया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुग्गन उर्फ ठुर्रू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed