फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR against 16 people who attacked revenue and police team, eight arrested

Kaushambi News: राजस्व व पुलिस टीम पर हमला करने वाले 16 लोगों पर एफआईआर, आठ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
FIR against 16 people who attacked revenue and police team, eight arrested
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां के मजरा गौरा हार गांव में शनिवार को मकान पर कब्जा दिलाने के मामले में हुए बवाल में पुलिस व राजस्व टीम पर ईंट, पत्थर व कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। इस मामले में नायब तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद व एक अज्ञात समेत 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से आठ आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही गांव में पीएसी व पुलिस की तैनाती के साथ विद्युत आपूर्ति भी काट दी गई है। जिस वजह से गांव के लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा।
सिराथू तहसील के गौरा हार गांव के जय सिंह ने सप्ताह भर पहले एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को प्रार्थना पत्र देकर बताया 20 साल पहले गाटा संख्या 681 बंजर भूमि पर आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। भूमि पर बने मकान में गांव की झुलनी देवी पत्नी दयाशंकर ने कब्जा कर लिया है। इस मामले में एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को समाधान दिवस में दोबारा शिकायत करने के बाद नायब तहसीलदार राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ मकान से कब्जा हटाने पहुंचे। इस दौरान विपक्षी कब्जा हटाने का विरोध करने लगे। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और ईंट, पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला होते देख अधिकारी मौके से जान बचाकर भाग निकले। हालांकि हमले में कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ।
घटना के बाद नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने शिव सिंह, अंगद सिंह, भैया लाल, रोहित, मोहित, शिवानी देवी, मुलानी देवी, भगौती, हीरालाल, राजेश, कमलेश, बृजलाल रामहित व बिमला देवी सहित 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की।

सिराथू क्षेत्र अधिकारी भैया संतोष कुमार सिंह ने बताया नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी व पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed