फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Finance worker riding bike dies after colliding with water tanker

Kaushambi News: पानी के टैंकर से टकराकर बाइक सवार फाइनेंसकर्मी की मौत

Thu, 04 Jul 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Finance worker riding bike dies after colliding with water tanker
कड़ाधाम थाना के शरीफाबाद देवीगंज बाजार के समीप मार्ग हादसे में बाइक सवार ऋषि पटेल की मौत के घटन
शरीफाबाद के समीप सड़क किनारे खड़े पानी से भरे टैंकर में टकरा कर बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। टैंकर नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम के शरीफाबाद में बनाई जा रही नाली के निर्माण कार्य के लिए खड़ा किया गया था। घटना की जानकारी पर पहुंचे पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली के तारापुर निवासी ऋषि पटेल (28) मंझनपुर की एक ट्रैक्टर एजेंसी में फाइनेंस का काम करता था। बुधवार को वह बाइक से कड़ा इलाके में फाइनेंस की गई गाड़ियों की किस्त वसूलने गया था। दोपहर करीब दो बजे वह वापस लौट रहा था। शरीफाबाद के पास नगर पंचायत की तरफ से नाली का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए पानी भरा टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। जैसे ही ऋषि एक स्कूली बस को ओवरटेक कर आगे बढ़ा तभी सामने से स्कार्पियो आ गई। इससे अनियंत्रित हुई बाइक टैंकर में पीछे से टकरा गई। घटना में ऋषि को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ऋषि को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋषि के पास मिले कंपनी के पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।

कड़ाधाम थाना के शरीफाबाद देवीगंज बाजार के समीप मार्ग हादसे में बाइक सवार ऋषि पटेल की मौत के घटन

कड़ाधाम थाना के शरीफाबाद देवीगंज बाजार के समीप मार्ग हादसे में बाइक सवार ऋषि पटेल की मौत के घटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed