फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two friends drowned during Ganga bath, one missing

गंगा स्नान के दौरान डूबे दो दोस्त, एक लापता

Sun, 02 May 2021 01:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two friends drowned during Ganga bath, one missing
सिराथू। कड़ाधाम कोतवाली के हनुमान घाट पर शनिवार को दोस्तों संग गंगा स्नान करने गए तीन किशोर गहरे पानी में समा गए। गंगा में डूबे किशोरों के साथियों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर नदी में कूद पड़े। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद दो किशोरों का शव नदी से बाहर निकाल लिया जबकि तीसरे का पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डलवाकर उसकी तलाश कर रही है। उधर, हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के मरदानपुर बर्जी मजरा मीरापुर तकिया निवासी रजा (16) पुत्र इकरार अहमद, राजा (15) पुत्र दिलशाद, मो. साहिल (16) पुत्र गयास शनिवार सुबह 11 बजे अपने छह-सात साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए निकले। सभी लोग कड़ा स्थित हनुमान घाट में प्लाटून पुल (पीपे का पुल) पार करके नदी के दूसरी ओर गए और गंगा में नहाने लगे। इस दौरान पैर फिसलने की वजह से रजा पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में राजा और साहिल भी गहरे पानी में डूब गए। उनके साथ रहे साथियों ने शोर मचाया तो घाट पर रहे मल्लाह व गोताखोर मदद के लिए नदी में कूद पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर कड़ाधाम कोतवाली के इंस्पेक्टर बृजेंद्र सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे रजा व राजा का शव बाहर निकाला। जबकि साहिल का शाम तक पता नहीं चल सका था। देर शाम तक पुलिस पानी में जाल डलवाकर उसकी तलाश करने में जुटी रही। हादसे की जानकारी पर पीड़ित परिवार भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रजा व राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed