{"_id":"60f338f68ebc3e834152bd47","slug":"female-passenger-falls-from-sarai-rohilla-express-superfast-kaushambi-news-ald311143727","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिल्या इंटरसिटी सुपरफास्ट से से गिरी महिला यात्री, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिल्या इंटरसिटी सुपरफास्ट से से गिरी महिला यात्री, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस से नेपाल से दिल्ली जा रही महिला यात्री सैनी कोतवाली के कनवार के समीप ट्रेन नीचे गिर गई। महिला भोर के वक्त वाशरूम से निकलकर ट्रेन के दरवाजे के समीप खड़ी थी। हादसा देख ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी।
घटना की जानकारी पर पहुंचे टीसी ने आरपीएफ की मदद से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली हावड़ा अप लाइन ट्रेन नंबर 02457 (बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) में नेपाल के बासीटान की बबिता पत्नी पप्पू दिल्ली जा रही थी। भोर में ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन से कानपुर की तरफ बढ़ी तभी बबिता वाशरूम गईं।
वापस लौटने के बाद वह ट्रेन के दरवाजे के समीप खड़ी हो गईं। इस दौरान चक्कर आने के कारण वह नीचे गिर गईं। घटना देख सफर कर रहे यात्रियों ने शोर मचाया और चेन पुलिंग करके गाड़ी रोकी। ट्रेन रुकते ही टीसी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी आरपीएफ को दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार शुक्ल ने बबिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में करीब तीन घंटे बाद महिला की हालत सामान्य हुई। बबिता के पास जोगबनी से दिल्ली का टिकट मिला है। बबिता ने बताया कि उसके पति व बच्चे दिल्ली की निपोस कॉलोनी में रहते हैं। वह उन्हीं के पास जा रही थी। परिवार के लोगों को भी हादसे की खबर दे दी गई है।