फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Female member of the racket who cheated in the name of marriage arrested

Kaushambi News: शादी के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट की महिला सदस्य गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Female member of the racket who cheated in the name of marriage arrested
शादी के नाम पर परदेसियों से ठगी करने वाले रैकेट की महिला सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गई। कड़ाई से पूछताछ में उसने एक बड़े रैकेट का खुलासा किया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

अलीगढ़ की एगलाश कोतवाली के मिर्जा बिस्मा गांव के शिवकुमार चौधरी का छोटा भाई धर्मवीर एक कॉलेज में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। वहीं पर करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का एक युवक कैंटीन में खाना बनाता था। उसने धर्मवीर को बताया कि वह कई लोगों की शादी करा चुका है। इस पर उसने बड़े भाई शिवकुमार की शादी कराने के लिए भी अनुरोध किया।
विज्ञापन

पखवाड़े भर पहले मीरापुर गांव ले जाकर शिवकुमार को लड़की दिखाई गई और शादी कराने के नाम पर उससे 80 हजार ले लिए। शिवकुमार अपने सगे संबंधियों के साथ 25 जून को बरात लेकर मीरापुर पहुंचा तो घर में ताला लगा मिला। दिनभर इंतजार के बाद कोतवाली पहुंचकर शिवकुमार ने युवती की फोटो के साथ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक युवती किसी मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। शक होने पर महिला सिपाही ने फोटो मिलाई तो वह हूबहू निकली। सख्ती से पूछताछ पर उसने अलीगढ़ के युवक के साथ ठगी की बात कुबूल की। बताया, उसके रैकेट में कई सदस्य हैं। वह लोग शादी कराने के नाम पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों से ठगी करते हैं।

इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह ने बताया, एक संदिग्ध युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अलीगढ़ के युवक को भी खबर दी गई है। वह कौशाम्बी के लिए रवाना हो चुका है। गैंग के सरगना की तलाश की जा रही है। जल्द ही बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed