फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fed up with the harassment of the school management, the worker gave his life

Kaushambi News: स्कूल प्रबंधन के उत्पीड़न से आजिज आकर कर्मी ने दी थी जान

Wed, 06 Sep 2023 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 06 Sep 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the harassment of the school management, the worker gave his life
स्कूल प्रबंधन के उत्पीड़न से आजिज आकर कर्मी ने दी थी जान
विज्ञापन

- जहर खाकर खुदकुशी करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मी की पत्नी ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। फतेहपुर जिले के धाता इलाके में स्थित भीमपुर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुरेश कुमार की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी ने स्कूल प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा निवासी सुरेश कुमार भीमपुर स्थित बद्री सिंह जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। रविवार को वह अवकाश पर घर आए थे। रात को उन्होंने जहर खा लिया। सुरेश की पत्नी अनीता देवी का कहना है उनके पति का स्कूल प्रबंधन उत्पीड़न करता था। वह भी उसी स्कूल में खाना बनाने का काम करती थी। स्कूल प्रबंधन के लोग उसके पति से चेक पर हस्ताक्षर कराकर वेतन निकाल लेते थे। विद्यालय के काम के अलावा घरेलू नौकर की तरह काम कराया जाता था। नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी भी दी जाती थी। जिससे वह आजिज आ चुके थे। अक्सर पति के साथ अत्याचार को वह देखती थी, लेकिन नौकरी जाने के भय से कुछ नहीं बोली। अनीता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर उत्पीड़न करने वाले स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed