फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fed up with the domestic discord, the married woman jumped into the well and killed herself, there was chaos i

कौशांबी : घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 12 Jun 2023 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 03:32 PM IST
सार

पूरब सरावा निवासी कमलकिशोर यादव की पत्नी नीता देवी (30) दोनों में रात में मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर नीता ने देर रात गांव के समीप स्थित कुंए में छलांग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Fed up with the domestic discord, the married woman jumped into the well and killed herself, there was chaos i
कुएं से विवाहिता को निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के पूरबसरावा गांव में रविवार रात्रि एक विवाहिता ने कुंए में छलांग लगा दी। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी सांसें थम चुकी थीं। चर्चा है कि उसने घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पूरब सरावा निवासी कमलकिशोर यादव की पत्नी नीता देवी (30) दोनों में रात में मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर नीता ने देर रात गांव के समीप स्थित कुंए में छलांग लगाकर जान दे दी। विवाहिता को कुंए में कूदते देख पति ने रस्सी डाल कर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नीता ने रस्सी नही पकड़ी। इसके बाद पति फरार हो गया। घटना की जानकारी आस-पास लोगो को हुई तो इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। 
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से जब तक नीता को बाहर निकाला उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जनपद चित्रकूट के मऊ थाना के चकौनंद गांव निवासी नीता देवी की शादी 2020 में कमलकिशोर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल किशोर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। दोनों को डेढ़ वर्ष का एक पुत्र आर्यन भी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि फिलहाल अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed